1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोलीं- आपने पूरे दिल से चुनाव नहीं लड़ा

प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोलीं- आपने पूरे दिल से चुनाव नहीं लड़ा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2019 08:40 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 08:40 pm IST

कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में कांग्रेस के अत्यंत निराशाजनक प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरे दिल से चुनाव नहीं लड़ा है।

priyanka gandhi- India TV Hindi
priyanka gandhi

रायबरेली (उप्र): कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश में कांग्रेस के अत्यंत निराशाजनक प्रदर्शन के परिप्रेक्ष्य में कहा कि कार्यकर्ताओं ने पूरे दिल से चुनाव नहीं लड़ा है। प्रियंका बुधवार को मां सोनिया गांधी के साथ रायबरेली की जनता का आभार व्यक्त करने आई थीं। रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र से सोनिया चुनाव जीती हैं।

आभार समारोह में प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मैंने हमेशा कहा है कि चुनाव संगठन लड़ाता है लेकिन मैं आज आपके सामने खड़े होकर कह रही हूं कि आपने पूरे दिल से यह चुनाव नहीं लड़ा है।'' प्रियंका ने कहा, ''आप सबमें जिसने दिल से काम किया है, उसकी जानकारी आपको है। जिसने नहीं किया है, उसकी जानकारी मैं करुंगी।''

उन्होंने कहा, ''यह संघर्ष का समय है। जो घबरा रहा है, जो समझौता करना चाहता है, जिसका दिल इस संघर्ष में नहीं है, उसके लिए रायबरेली की कांग्रेस और यूपी की कांग्रेस में कोई जगह नहीं छोडूंगी।'' प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा, ''अपना मन बना लीजिए। काम करना है, दिल से करना है तो संघर्ष करना पड़ेगा... यही बातें मुझे कहनी हैं।''

उन्होंने कहा, ''मैं दिल से अपना आभार व्यक्त करना चाहती हूं। इस चुनाव में रायबरेली की जनता ने सोनिया गांधी को जिताया है।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत