1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूपी जीतने का प्लान तैयार, लखनऊ से चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका गांधी

यूपी जीतने का प्लान तैयार, लखनऊ से चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2019 08:54 am IST,  Updated : Feb 06, 2019 08:54 am IST

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए गुरूवार शाम दिल्ली में होने जा रही पार्टी महासचिवों एवं विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की बैठक में प्रियंका भी शामिल होंगी।

यूपी जीतने का प्लान तैयार, लखनऊ से चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका गांधी- India TV Hindi
यूपी जीतने का प्लान तैयार, लखनऊ से चुनावी बिगुल फूकेंगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: अमेरिका से वापस लौटने के बाद से ही कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी लगातार फुल एक्शन में हैं। 2019 में उत्तर प्रदेश फतह के लिए भाई राहुल के घर ताबड़तोड़ बैठकें भी कर रही हैं। मंगलवार की शाम पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे, फिर प्रियंका के काफिले की राहुल के घर एंट्री हुई। राहुल के घर करीब दो घंटे तक मैराथन बैठक चली। बैठक खत्म होते ही खबर बाहर आई कि प्रियंका के उत्तर प्रदेश दौरे की पूरी रणनीति तैयार हो गई। 

प्रियंका गांधी लखनऊ से उत्तर प्रदेश के 2019 के चुनावी दौरे की शुरुआत करेंगी। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद पहली बार वो 11 फरवरी को लखनऊ जाएंगी और उसी दिन लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। यही नहीं प्रियंका 11 फरवरी को 2019 लोक सभा चुनाव का आगाज करते हुए लखनऊ में रोड शो भी करेंगी।

कांग्रेस मुख्यालय में प्रियंका गांधी को राहुल गांधी के कमरे के ठीक बगल में एक रूम अलॉट हो गया है। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में पीएम मोदी और उनकी टीम को प्रियंका के कुछ ऐसी जुबानी तीर झेलनी होगी जिसकी रणनीति कांग्रेस मुख्यालय के इसी कमरे में बनेगी क्योंकि राहुल गांधी ने साफ कर दिया है कि प्रियंका सिर्फ यूपी तक सीमित नहीं रहेंगी, उनका रोल पूरे देश में होगा।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों की रणनीति तैयार करने के लिए गुरूवार शाम दिल्ली में होने जा रही पार्टी महासचिवों एवं विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की बैठक में प्रियंका भी शामिल होंगी। गौरतलब है कि प्रियंका पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव नियुक्त की गई हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी महासचिव नियुक्त किए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी प्रियंका और अन्य कांग्रेस नेताओं की मुलाकात के दौरान मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत