1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकारी बंगला खाली किया

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकारी बंगला खाली किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 30, 2020 03:50 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 05:13 pm IST

प्रियंका से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह अभी कुछ दिन गुरुग्राम में रहेंगी और फिर मध्य दिल्ली इलाके के एक आवास में रहने चली आएंगी।

Priyanka gandhi vadra vacates government bunglow । प्रियंका गाड़ी वाड्रा ने सरकारी बंगला खाली किया- India TV Hindi
प्रियंका गाड़ी वाड्रा ने सरकारी बंगला खाली किया Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नई दिल्ली के लोधी एस्टेट इलाके में स्थित अपना सरकारी बंगला बृहस्पतिवार को खाली कर दिया। प्रियंका से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह अभी कुछ दिन गुरुग्राम में रहेंगी और फिर मध्य दिल्ली इलाके के एक आवास में रहने चली आएंगी। सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने मध्य दिल्ली में अपने रहने के लिए जो आवास तय किया है उसकी रंगाई-पुताई और मरम्मत का काम चल रहा है।

गौरतलब है कि केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने प्रियंका से नयी दिल्ली स्थित सरकारी बंगला एक अगस्त तक खाली करने को कहा था। उसकी ओर से जारी आदेश में कहा गया कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास ‘35 लोधी एस्टेट’ खाली करना पड़ेगा क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवास सुविधा नहीं मिलती। सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत