1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों से झड़प

श्रीनगर में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन, सुरक्षाकर्मियों से झड़प

 Written By: IANS
 Published : Feb 03, 2017 05:54 pm IST,  Updated : Feb 03, 2017 05:54 pm IST

श्रीनगर: पश्चिम बंगाल की एक अदालत द्वारा एक कश्मीरी को मौत की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कश्मीर के श्रीनगर में लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा

kashmir- India TV Hindi
kashmir

श्रीनगर: पश्चिम बंगाल की एक अदालत द्वारा एक कश्मीरी को मौत की सजा सुनाए जाने के खिलाफ कश्मीर के श्रीनगर में लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कुछ जगहों पर भिड़ंत हुई। नौहट्टा इलाके में तैनात सीआरपीएफ दल पर अज्ञात युवकों ने एक पेट्रोल बम फेंका, जिसके बाद भारी पथराव शुरू हो गया।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान इस घटना में घायल हो गया। सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का उपयोग किया। उत्तरी कश्मीर के सोपोर शहर में भी संघर्ष की घटनाएं हुईं।

अलगाववादियों ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले मुजफ्फर अहमद को मौत की सजा देने के पश्चिम बंगाल अदालत के फैसले के खिलाफ शुक्रवार को नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। 

अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत