चंडीगढ़. राज्यपाल से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्यपाल बनवारी लाल को इस्तीफा सौंप दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद राजभवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। फ्यूचर पॉलिटिक्स हमेशा एक विकल्प होती है और जब मुझे मौका मिलेगा मैं उसका इस्तेमाल करूंगा।
चंडीगढ़ में कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम पर फैसला नहीं हुआ है। सोनिया गांधी पंजाब का नया मुख्यमंत्री चुनेंगी। सोनिया गांधी पर सीएम चुने जाने का फैसला छोड दिया गया है। सोनिया गांधी तय करेंगी पंजाब का नया सीएम कौन होगा? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के जरिए कांग्रेस आलाकमान को संदेश भिजवाया है कि अगर उन्हें इसी तरह से अपमानित किया गया तो पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। आपको बता दें कि, पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर की कलह और तेज हो गई है।