1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अकाली, भाजपा, कांग्रेस की AAP के खिलाफ साठगांठ: केजरीवाल

अकाली, भाजपा, कांग्रेस की AAP के खिलाफ साठगांठ: केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Jan 29, 2017 05:58 pm IST,  Updated : Jan 29, 2017 05:59 pm IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर पंजाब में 4 फरवरी को हो रहे चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ

arvind kejriwal- India TV Hindi
arvind kejriwal

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर पंजाब में 4 फरवरी को हो रहे चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ एक साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक ट्वीट में केजरीवाल ने दावा किया कि उन्हें 'सूत्रों' से पता चला है कि शिरोमणि अकाली दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पंजाब में मतदाताओं को उनके लिए 'वोट न करने' और 'कांग्रेस के लिए वोट करने' के संदेश भेज रहे हैं।

केजरीवाल ने पूछा, " क्या भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) के खिलाफ एक साथ लड़ रही हैं।"

2014 लोकसभा चुनावों में आप पंजाब में 33 विधानसभा क्षेत्रों में आगे रही थी, वहीं कुछ क्षेत्रों में यह दूसरे स्थान पर रही थी। अब आप की नजर अधिक क्षेत्रों में बढ़त बनाने पर टिकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत