1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. JMM के रवीन्द्रनाथ महतो सर्वसम्मति से बने झारखंड विधानसभा के नए अध्यक्ष

JMM के रवीन्द्रनाथ महतो सर्वसम्मति से बने झारखंड विधानसभा के नए अध्यक्ष

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 07, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 01:46 pm IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के रवीन्द्रनाथ महतो सर्वसम्मति से मंगलवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन हाजी हुसैन अंसारी ने किया।

Rabindra Nath Mahato elected as Jharkhand Assembly Speaker- India TV Hindi
Rabindra Nath Mahato elected as Jharkhand Assembly Speaker

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के रवीन्द्रनाथ महतो सर्वसम्मति से मंगलवार को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन हाजी हुसैन अंसारी ने किया। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया।

महतो नाला विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के सत्यानंद झा को 3520 वोटों से हराया है, रबिंद्रनाथ महतो को 61356 वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी को 57836 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत