1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राबड़ी देवी अगला बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी

राबड़ी देवी अगला बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 04, 2015 09:59 am IST,  Updated : Aug 04, 2015 10:00 am IST

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा कि वे आगामी सितंबर-अक्तूबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। बिहार विधान परिषद के मुख्य द्वार पर आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबडी

राबड़ी देवी अगला...- India TV Hindi
राबड़ी देवी अगला बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोमवार को कहा कि वे आगामी सितंबर-अक्तूबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

बिहार विधान परिषद के मुख्य द्वार पर आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए राबडी ने कहा कि वे अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी वर्तमान में बिहार विधान परिषद सदस्य हैं और वह वर्ष 1997 से 2005 के बीच प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।

पिछले साल सारण संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लडा था, पर भाजपा प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी के हाथों पराजित हो गयी थीं।

उन्होंने अपने दोनों पुत्रों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की पुष्टि की।

राबड़ी के दो पुत्र और सात पुत्री हैं। उनकी बडी पुत्री मीसा भारती ने पिछला लोकसभा चुनाव पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से लड़ा था, पर भाजपा प्रत्याशी और कभी लालू के काफी विश्वस्त रहे रामकृपाल यादव के हाथों पराजित हो गयी थीं। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने उनके नाम का जिक्र नहीं किया।

चारा घोटाला के एक मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद को वर्ष 2013 में सीबीआई की एक अदालत के पांच वर्ष की कैद और 25 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाये जाने पर वह चुनाव लडने से वंचित हो गए, जो वर्तमान में जमानत पर रिहा हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत