1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नेशनल हेराल्ड मामले मे सोनिया और राहुल को मिली जमानत

नेशनल हेराल्ड मामले मे सोनिया और राहुल को मिली जमानत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2015 04:06 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 04:22 pm IST

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पचास-पचास हजार के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। इन दोनों को आज पटियाला हाउस कोर्ट में करीब 3

Rahul and Sonia Gandhi get bail in National Herald case- India TV Hindi
Rahul and Sonia Gandhi get bail in National Herald case

नई दिल्ली: ​शनिवार को नेशनल हेराल्ड मामले में पटियाला हाउस अदालत में पेश हुए, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। दोनों कांग्रेसी नेता पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी लवलीन के समक्ष पेश हुए, जहां से उन्हें 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई। दोनों कांग्रेस नेताओं की ओर से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने संवाददाताओं को बताया कि याचिकाकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी ने दोनों कांग्रेस नेताओं की विदेश यात्रा पर रोक लगाने की याचिका दी थी, जिसे अदालत ने ठुकरा दिया।

इस मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी, 2016 को अपराह्न दो बजे होगी। इसके तुरंत बाद ही सोनिया और राहुल गांधी अदालत परिसर से बाहर निकल गए। अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सोनिया और राहुल को शनिवार को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। स्वामी ने कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं पर एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के यंग इंडिया लिमिटेड (वाईआईएल) द्वारा अधिग्रहण में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वाईआईएल में सोनिया और राहुल की 38-38 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

इस मामले में दोनों कांग्रेस नेताओं को पिछले साल 26 जून को निचली अदालत ने समन भेजा था, जिसे रद्द करने के लिए उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। हालांकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद निचली अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 19 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।