1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गुजरात के खेड़ा में राहुल गांधी ने कहा, 'विकास का क्या हुआ'?

गुजरात के खेड़ा में राहुल गांधी ने कहा, 'विकास का क्या हुआ'?

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 09, 2017 11:43 am IST,  Updated : Oct 09, 2017 12:14 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के बाद अब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुत गांधी भी गुजरात दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हवाई अड्डे पर ही एक अनौपचारिक बैठक की।

Rahul Gandhi arrived in Gujarat on a three day visit...- India TV Hindi
Rahul Gandhi arrived in Gujarat on a three day visit informal meeting at the airport

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज दूसरी बार गुजरात दौरे पर हैंं। दूसरे चरण में राहुल आज अहमदाबाद पहुंचें। यहां पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के फैसलों से देश को नुकसान पहुंचा है। राहुल गांधी ने जीएसटी के मुद्दे पर मोदी सरकार जमकर निशाना साधा। सरकार ने बिना किसी की सुने जीएसटी लागू कर दी। बीजेपी ने न आपकी सुनी, न हमारी सुनी। जीएसटी लागू कर दी गई। 5 तरह के टैक्स वसूले जा रहे हैं। छोटा व्यापारी महीने में 3 फॉर्म कैसे भरेगा। सरकार के इस कदम से छोटे व्यापारियों और किसानों को नुकसान हुआ है। छोटे व्यापारियों का धंधा बंद हो गया है। राहुल गांधी ने कहा कि विकास झूठ सुन-सुनकर पागल हो गया। (बारिश में बिना छतरी के खड़े रहे कोविंद, दी सलामी)

इससे पहले राहुल ने अपने चुनाव प्रचार की शुरूआत द्वारकाधीश मंदिर में माथा टेक कर की थी। इस बार नवसर्जन यात्रा के इन तीन दिवसीय दौरे पर राहुल मध्य गुजरात के फागवेल, सालिया, नाडियाड क्षेत्रों के मंदिरों में माथा टेकते नज़र आ सकते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी रथ पर सवार होकर 500 किलोमीटर की नवसर्जन यात्रा को पूरा करेंगे। साथ ही वह कई कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। वह आज ही खेडा जिले के हाथीजण सर्किल से नवसर्जन गुजरात यात्रा के दूसरे चरण की शुरूआत करेंगे।

पार्टी के 11 अक्टूबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान वह मध्य गुजरात के खेडा, आणंद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, पंचमहाल और दाहोद जिलों का दौरा करेंगे। आज वह रात्रि विश्राम वडोदरा में करेंगे जबकि कल छोटा उदेपुर में। उनकी यात्रा का समापन फागवेल में एक सभा के साथ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत