1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2018 10:02 am IST,  Updated : Jan 15, 2018 11:31 am IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद राहुल गांधी आज से अमेठी के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश एवं नई ऊर्जा का संचार करने के लिए क्षेत्र के सात प्रमुख स्थानों पर रोड शो करने का कार्यक्रम है।

 Rahul Gandhi as the Congress President on a two day visit...- India TV Hindi
Rahul Gandhi as the Congress President on a two day visit to Amethi

अमेठी: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद राहुल गांधी आज से अमेठी के दो दिन के दौरे पर आ रहे हैं। आज लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद राहुल गांधी वाहनों के काफिला के साथ अमेठी रवाना हो गए। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश एवं नई ऊर्जा का संचार करने के लिए क्षेत्र के सात प्रमुख स्थानों पर रोड शो करने का कार्यक्रम है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश सिंह ने बताया कि  राहुल गांधी आज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रायबरेली होते हुए सलोन पहुचेंगे।

वह सलोन नगर पंचायत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, उसके बाद अमेठी पहुचेंगे और मुंशीगंज अतिथि गृह जायेंगे। इसके बाद 16 जनवरी को सुबह करीब साढ़े दस बजे गांधी के मु​साफिरखाने में लोगों से मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इसके बाद उनका कार्यक्रम जायस, जगदीशपुर और मोहनगंज जाने का है। सिंह ने बताया कि गांधी के अमेठी दौरे से जनता में काफी उत्साह है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद वह पहली बार अमेठी आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत