1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मदद का हाथ बढ़ाइए, ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाइए: राहुल गांधी

मदद का हाथ बढ़ाइए, ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाइए: राहुल गांधी

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 28, 2021 12:13 pm IST,  Updated : Apr 28, 2021 12:13 pm IST

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे ‘सिस्टम’ को सच दिखाते चलो!’’

Rahul gandhi attacks  BJP Modi Yogi over coronavirus मदद का हाथ बढ़ाइए, ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाइए: - India TV Hindi
मदद का हाथ बढ़ाइए, ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाइए: राहुल गांधी Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस महामारी के संकट के बीच बुधवार को लोगों से एक दूसरे की मदद करने की अपील की और कहा कि इस ‘अंधे सिस्टम’ को सच दिखाया जाना चाहिए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘एक दूसरे की सहायता करते आम जन दिखाते हैं कि किसी का दिल छूने के लिए हाथ छूने की ज़रूरत नहीं। मदद का हाथ बढ़ाते चलो, इस अंधे ‘सिस्टम’ को सच दिखाते चलो!’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दिल्ली में श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार के लिए 20 घंटे तक का इंतजार करने संबंधी खबर का हवाला देते हुए दावा किया कि ये तस्वीरें मोदी सरकार का जीवन भर पीछा नहीं छोड़ेंगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ये मानवता के खिलाफ है। ये अपराध भी है। अंतिम संस्कारों का ये अन्तहीन सिलसिला अहंकारी शासकों के पत्थर दिल का सबूत है। अपने ही लोगों की लाशों की बुनियाद पर सरकार मजबूत नहीं हो सकती। ये तस्वीरें और घटनाएं मोदी सरकार का जीवन भर पीछा करेंगी।’’

भारत में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के 3,60,960 मामले आए और 3,293 मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 1,79,97,267 हो गई जिनमें से 2,01,187 की जान जा चुकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत