1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल का कटाक्ष: त्यौहार का मौसम फीका करने के लिए मोदी जी को धन्यवाद

राहुल का कटाक्ष: त्यौहार का मौसम फीका करने के लिए मोदी जी को धन्यवाद

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2021 02:08 pm IST,  Updated : Oct 08, 2021 02:08 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि त्यौहार के मौसम को फीका करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद है।

राहुल का कटाक्ष:...- India TV Hindi
राहुल का कटाक्ष: त्यौहार का मौसम फीका करने के लिए मोदी जी को धन्यवाद Image Source : PTI

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि त्यौहार के मौसम को फीका करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ दाम बढ़ता जा रहा है, पेट्रोल, डीज़ल, खाद्य सामग्री , एलपीजी का...., त्योहार का मौसम कर दिया फीका, धन्यवाद है मोदी जी का!’’

उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन की कीमतों में तेजी के मद्देनजर बुधवार को रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 15 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयीं। सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतें बढ़ायी गयी हैं। इसके साथ 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में जुलाई से अब तक कुल 90 रुपये बढ़ाए गए हैं।

सरकारी खुदरा ईंधन विक्रेता कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली और मुंबई में अब रसोई गैस की कीमत 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। वहीं कोलकाता में यह 926 रुपये है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत