1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अध्यक्ष बनते ही राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, भाजपा पर घृणा फैलाने का आरोप लगाया

अध्यक्ष बनते ही राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, भाजपा पर घृणा फैलाने का आरोप लगाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2017 02:48 pm IST,  Updated : Dec 16, 2017 02:48 pm IST

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस भारत को 21वीं शताब्दी में ले गयी जबकि प्रधानमंत्री हमें पीछे ले जा रहे हैं, मध्यकाल में ले जा रहे हैं जहां लोगों को, वे क्या खातें हैं, उसके लिए मार डाला जाता था। उनका मत क्या है,

rahul-modi- India TV Hindi
rahul-modi

नयी दिल्ली: राहुल गांधी ने आज देश की सबसे पुरानी पार्टी की बागडोर संभालने के बाद भाजपा पर आग और हिंसा फैलाने की कोशिश करने तथा प्रधानमंत्री पर देश को मध्यकाल में ले जाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने पार्टी नेता एवं कायर्कर्ताओं का गुस्से की राजनीति से लड़कर उसे परास्त करने का आह्वान किया। राहुल द्वारा आज कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण लेने के लिए पार्टी मुख्यालय में एक बड़ा समारोह आयोजित किया गया। इसे संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, ‘‘आज भाजपा के लोग पूरे देश में आग और हिंसा को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।’’ उन्होंने दावा किया कि इसे रोकने के लिए देश में एक ही शक्ति है..कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता।

उन्होंने कहा कि आज बहुत सारे लोगों का राजनीति से मोहभंग हो गया है। उन्होंने कहा कि आज हम जो राजनीति देख रहे हैं, वह दया और सत्य से वंचित है। राजनीति लोगों की सेवा के लिए होती है किंतु आज ‘‘इसका इस्तेमाल लोगों को कुचलने के लिए किया जा रहा है, उनके उत्थान के लिए नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं 13 साल पहले राजनीति में आया था तो मैं उस जागरूकता का अंग बनना चाहता था जो भारत में बदलाव ला सके और जो लोगों को गरिमा प्रदान कर सके।’’

राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस भारत को 21वीं शताब्दी में ले गयी जबकि प्रधानमंत्री हमें पीछे ले जा रहे हैं, मध्यकाल में ले जा रहे हैं जहां लोगों को, वे क्या खातें हैं, उसके लिए मार डाला जाता था। उनका मत क्या है, इसके कारण लोगों को मारा जाता था और क्या खाते हैं इसके कारण हत्या कर दी जाती थी।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत