1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. किसानों का हाल जानने राहुल गांधी आज बुंदेलखंड दौरे पर

किसानों का हाल जानने राहुल गांधी आज बुंदेलखंड दौरे पर

 Written By: IANS
 Published : Jan 23, 2016 11:29 am IST,  Updated : Jan 23, 2016 11:29 am IST

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों का हाल जानने के लिए शनिवार को बुंदेलखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

महोबा: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों का हाल जानने के लिए शनिवार को बुंदेलखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं। कांग्रेस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से होते हुए महोबा पहुंचेंगे।

राहुल गांधी महोबा के पावा चौराहे से यात्रा शुरू करेंगे। वह सूपा से लाड़पुर तक की सात किलोमीटर की बुंदेलखंड बचाओ पदयात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान मुथारी में इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। उसके बाद दोपहर तीन बजे राहुल गांधी खजुराहो से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी जगह-जगह किसानों से संवाद करेंगे और सभा को भी संबोधित करेंगे। यात्रा में शामिल होने के लिए तमाम नेता महोबा पहुंच चुके हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।