1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संबित पात्रा ने राहुल को बताया अपराधी नंबर 1, रॉबर्ट वाड्रा पर भी साधा निशाना

संबित पात्रा ने राहुल को बताया अपराधी नंबर 1, रॉबर्ट वाड्रा पर भी साधा निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 06, 2019 01:53 pm IST,  Updated : Feb 06, 2019 01:53 pm IST

दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर 2 अपराधियों के पोस्टर लगाए गए हैं

Rahul Gandhi in Criminal No 1 says Sambit Patra- India TV Hindi
Rahul Gandhi in Criminal No 1 says Sambit Patra

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर तीखा जुबानी हमला किया है। दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर 2 अपराधियों के पोस्टर लगाए गए हैं।

राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस कार्यालय के बाहर जिन 2 अपराधियों के पोस्टर लगे हैं वे दोनो जमानत पर बाहर हैं, पहले अपराधी राहुल गांधी हैं जो नेशनल हेराल्ड मामले से जुड़े हुए हैं और दूसरे अपराधी रॉबर्ट वाड्रा हैं जिने बुधवार को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना है।

भाजपा प्रवक्ता के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता संजय सिंह ने पटलवार करते हुए आज रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना पड़ रहा है और कल प्रधानमंत्री मोदी प्रवर्तन निदेशालय के सामने खड़े होंगे। संजय सिंह ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा का जो नाम तमाम चीजों में घसीटा जा रहा है वह आज तक प्रमाणित नहीं हो सका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत