1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल ने PM मोदी की तुलना ऐसे क्रिकेटर से की जो कीपर को देखकर बल्लेबाजी करता है

राहुल ने PM मोदी की तुलना ऐसे क्रिकेटर से की जो कीपर को देखकर बल्लेबाजी करता है

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2018 10:41 pm IST,  Updated : Feb 11, 2018 10:41 pm IST

राहुल गांधी ने जनसभा में मोदी पर यह चुटकी कांग्रेस के भविष्य की बजाय अतीत के बारे में बोलने के लिए ली...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

सिंधनूर (कर्नाटक): प्रधानमंत्री पर ‘रियर व्यू मिरर’ संबंधी टिप्पणी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी की तुलना ऐसे क्रिकेटर से की जो विकेटकीपर की ओर देखकर बल्लेबाजी करता है और इस बात का पता नहीं होता है कि गेंद कहां से आ रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर सचिन तेंदुलकर विकेटकीपर की ओर देखकर बल्लेबाजी करते तो क्या वह एक रन भी बना पाते? हमारे प्रधानमंत्री ऐसे क्रिकेटर हैं जो विकेटकीपर की ओर देखते हैं और उन्हें यह मालूम नहीं होता है कि गेंद कहां से आ रही है।’’

गांधी ने जनसभा में मोदी पर यह चुटकी कांग्रेस के भविष्य की बजाय अतीत के बारे में बोलने के लिए ली।

इससे पहले रायचूर जिले के करातगी में गांधी ने कहा कि मोदी का कार्यकाल लगभग समाप्त होने वाला है और उन्हें अपनी सरकार की उपलब्धियों पर बात करनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत