1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में मंत्री बने अपने पार्टी नेताओं के साथ की मुलाकात

राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में मंत्री बने अपने पार्टी नेताओं के साथ की मुलाकात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 31, 2019 11:09 am IST,  Updated : Dec 31, 2019 11:09 am IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी पार्टी के उन नेताओं से मुलाकात की जो महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री बने हैं

Rahul Gandhi meets congress party leaders which become ministers in Maharashtra- India TV Hindi
Rahul Gandhi meets congress party leaders which become ministers in Maharashtra Image Source : CONGRESS TWITTER

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपनी पार्टी के उन नेताओं से मुलाकात की जो महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में मंत्री बने हैं। राहुल गांधी के साथ वरिष्ठ पार्टी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणूगोपाल भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार में कांग्रेस के कोटे से 12 मंत्री बने हैं, सोमवार को इन सभी मंत्रियों ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी के साथ भी मुलाकात की थी, सोमवार को ही महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है इस विस्तार के बाद अब महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के 16, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 14 और कांग्रेस के 12 मंत्री हो गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत