नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज वेतन के अलावा दूसरी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे MCD कर्मचारियों से मिले। सफाई कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राहुल ने कहा कि, "यह सफाई की नहीं आपकी इज्जत की लड़ाई।"
राहुल ने यह भी कहा कि, "आप लोग सफाई कर्मचारी नहीं दिल्ली की सेना हो, जब सेना खड़ी हो जाती है तो उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता है। आपकी जो मांगे हैं उसको हम पूरा करके दिखाएंगे।"
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि, ये लोग झूठे वादे के सहारे सत्ता में रहना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि, मैं आप लोगों के साथ हूं, जहां भी मेरी जरूरत हो चाहे मुद्दा कितना भी छोटा हो आप लोग मेरे पास आओ और मुझे साथ ले चलो। हम उन्हें दिखाएंगे कि हमारी शक्ति क्या है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि, मुझे कहा जा रहा है कि जल्दी से अपनी बात करो ये मंच कमजोर है गिर जाएंगे, लेकिन मैंने कहा कि ये मंच गिरे या टूटे मैं यहां से नहीं जाने वाला मैं यहीं रहूंगा आप सबके साथ।
राहुल ने मोदी सरकार पर धाबा बोलते हुए कहा कि माइनिंग से एक उद्दोगपति 1 दिन में 1 करोड़ रुपए कमा लेता हैं, लेकिन गरीब किसान को महज हजार रुपए मिलते हैं क्यों।