1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुुल गांधी ने कहा मेरा भाषण तो अच्छा रहा लेकिन सरकार ने कोइ जवाब नही दि्या

राहुुल गांधी ने कहा मेरा भाषण तो अच्छा रहा लेकिन सरकार ने कोइ जवाब नही दि्या

 Written By: IANS
 Published : Apr 21, 2015 09:26 am IST,  Updated : Apr 21, 2015 09:27 am IST

दिल्ली, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में सोमवार को भूमि अध्यादेश पर उनके सवालों का केंद्र सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "मेरा भाषण

राहुुल गांधी ने कहा...- India TV Hindi
राहुुल गांधी ने कहा मेरा भाषण अच्छा रहा

दिल्ली, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा में सोमवार को भूमि अध्यादेश पर उनके सवालों का केंद्र सरकार ने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, "मेरा भाषण बढ़िया था, लेकिन मुझे कोई प्रतिक्रिया (सरकार से) नहीं मिली।"

राहुल ने तर्क दिया कि उनके भाषण में उठाए गए मुद्दों का जवाब देने में सरकार सक्षम नहीं है, क्योंकि वह किसानों व मजदूरों की दुर्दशा के प्रति उदासीन है।

इससे पहले, राहुल गांधी ने लोकसभा में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर आरोप लगाया कि वह कॉरपोरेट की सरकार है और उसने देश के किसानों व मजदूरों को पूरी तरह नजरंदाज कर दिया है।

56 दिनों के अवकाश से लौटे राहुल लोकसभा में सोमवार को सरकार द्वारा विवादित भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पेश करने के दौरान विपक्ष का नेतृत्व करते दिखे।

भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को दोबारा तीन अप्रैल को जारी किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत