1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या पर राहुल बोले हरियाणा में बिगड़ी कानून व्यवस्था का आईना, सीएम खट्टर ने कहा मुझे जानकारी नहीं

कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या पर राहुल बोले हरियाणा में बिगड़ी कानून व्यवस्था का आईना, सीएम खट्टर ने कहा मुझे जानकारी नहीं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2019 01:35 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 02:03 pm IST

हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता की हत्या पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा है कि यह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है।

Rahul Gandhi Reaction on Vikas Chaudhary Murder- India TV Hindi
Rahul Gandhi Reaction on Vikas Chaudhary Murder Image Source : PTI

नई दिल्ली। हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा है कि यह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हेंडल पर लिखा ‘’फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता और नेता विकास चौधरी की हत्या एक निन्दनीय, शर्मनाक और दुखद घटना है। यह हरियाणा मे बिगड़ती कानून व्यवस्था का आईना है। प्रभु श्री चौधरी की आत्मा को शांति और परिवार को ये आघात सहने की शक्ति दे।‘’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जब कांग्रेस प्रवक्ता की हत्या पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हत्या का मामला उनकी जानकारी में नहीं है। 

दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर फरीदाबाद में कांग्रेस नेता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। फरीदाबाद के सेक्टर-9 में हमलावरों ने कांग्रेस नेता विकास चौधरी कई गोलियां मारी जिससे वे बुरी तरह से घायल हो गए थे और उन्हें घायल अवस्था में पास के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गुरुवार सुबह विकास चौधरी फरीदाबाद के सेक्टर 9 में स्थित जिम में गए थे, और जिम से जब वे बाहर निकले तो बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसाना शुरू कर दी जिस वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। विकास चौधरी हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता भी थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने विकास चौधरी की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में जंगल राज हो गया है, उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का डर खत्म हो गया है। अशोक तंवर ने बताया कि कल इसी तरह की एक घटना में छेड़छाड़ का विरोध करने वाली एक महिला को चाकू मार दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत