1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी का साक्षात्कार पेड न्यूज, चुनाव आयोग इसके खिलाफ उठाए कदम: भाजपा

राहुल गांधी का साक्षात्कार पेड न्यूज, चुनाव आयोग इसके खिलाफ उठाए कदम: भाजपा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 07, 2018 11:23 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 11:23 pm IST

भाजपा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से संपर्क करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शिकायत एक अंग्रेजी अखबार में शुक्रवार को छपे उनके साक्षात्कार को लेकर की है।

Rahul Gandhi's newspaper interview paid news; take action...- India TV Hindi
Rahul Gandhi's newspaper interview paid news; take action against him: BJP to EC

नयी दिल्ली: भाजपा ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से संपर्क करके कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शिकायत एक अंग्रेजी अखबार में शुक्रवार को छपे उनके साक्षात्कार को लेकर की है। भाजपा का दावा है कि यह मामला पेड न्यूज का ‘ज्वलंत उदाहरण’ है। केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा के मीडिया प्रभारी अनिल बलुनी सहित अन्य नेताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें हैदराबाद से छपे साक्षात्कार की एक कॉपी थी। उनका कहना था कि रिपोर्टिंग की तरह छपा यह साक्षात्कार पेड न्यूज का ज्वलंत उदाहरण है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए नकवी ने कहा कि तेलंगाना और राजस्थान में चुनाव से ठीक एक दिन पहले राहुल गांधी साक्षात्कार के माध्यमसे मतदाताओं को और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश में हैं जो कि एक पेड न्यूज है। यह चुनाव सुधार का उल्लंघन है।'' नकवी ने कहा कि गांधी ने अपने साक्षात्कार में एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए दावा किया है कि कांग्रेस सभी पांच राज्यों में चुनाव जीत रही है और भाजपा हार रही है। उन्होंने कहा कि यह साक्षात्कार पेड न्यूज की श्रेणी में आता है। नियम के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले कोई चुनाव प्रचार या इस तरह के साक्षात्कार नहीं दिए जा सकते हैं। गांधी ने जानबूझकर मतदाताओं और चुनाव की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की।''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत