1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अखिलेश ऐसी साइकिल में पैडल मार रहे हैं, जो अपने स्टैंड पर खड़ी है: राहुल गांधी

अखिलेश ऐसी साइकिल में पैडल मार रहे हैं, जो अपने स्टैंड पर खड़ी है: राहुल गांधी

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 03, 2016 07:29 am IST,  Updated : Oct 03, 2016 07:29 am IST

अखिलेश यादव के पारिवारिक गढ़ में उन पर प्रहार करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह ऐसी साइकिल में पैडल मार रहे हैं जो अपने स्टैंड पर खड़ी है।

rahul gandhi says akhilesh is peddaling cycling which is...- India TV Hindi
rahul gandhi says akhilesh is peddaling cycling which is standing on its stand

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पारिवारिक गढ़ में उन पर प्रहार करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि वह ऐसी साइकिल में पैडल मार रहे हैं जो अपने स्टैंड पर खड़ी है।

उन्होंने यहां अपने रोड शो के दौरान कहा, यह बसपा सरकार थी जिसने कुछ नहीं किया। फिर अखिलेश ने शासन संभाला, ऐसा लगा कि वह लोगों के लिए कुछ अच्छा करेंगे क्योंकि वह युवा मुख्यमंत्री थे लेकिन मेरी उम्मीदों के उलट, वह कुछ नहीं कर पाए क्योंकि वह ऐसी साइकिल में पैडल मार रहे हैं जो अपने स्टैंड पर खड़ी है। पहले, यह पत्थर वाली सरकार थी और जब यह गयी तब चाचा-भतीजे की सरकार आ गयी। किसी ने राज्य के लिए कुछ नहीं किया।

राहुल ने यह कहते हुए केंद्र को भी निशाना बनाया कि वह देश में गरीबों एवं किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने किसान और जवान की बात की। उन्होंने कहा कि खेत में किसान और सीमा पर जवान ना हा, तो जीने की कल्पना नहीं की जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत