1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल हैं: राहुल गांधी

मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल हैं: राहुल गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 06, 2021 02:02 pm IST,  Updated : Nov 06, 2021 02:02 pm IST

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, "विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर। मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं।"

Rahul Gandhi says Modi Govt not working on development मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है - India TV Hindi
मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल हैं: राहुल गांधी Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पीएम मोदी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि एलपीजी के दाम बढ़ने से लाखों परिवार चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं।

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, "विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर। मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फ़ेल हैं।" राहुल गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें एक सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर बताया गया है कि रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण 42 प्रतिशत परिवारों ने खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत