1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले राहुल गांधी, 'घमंड और कुशासन की हुई हार'

मध्य प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले राहुल गांधी, 'घमंड और कुशासन की हुई हार'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 01, 2018 06:47 pm IST,  Updated : Mar 01, 2018 06:47 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की जीत पर गुरुवार को कहा कि यह 'घमंड और कुशासन की हार है' और 'निकट भविष्य में बदलाव' का संकेत है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुंगावली और कोलारस विधानसभा उप चुनाव में पार्टी की जीत पर गुरुवार को कहा कि यह 'घमंड और कुशासन की हार है' और 'निकट भविष्य में बदलाव' का संकेत है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, "मैं मुंगावली और कोलारस में हमारी शानदार जीत के लिए मध्य प्रदेश के जागरूक लोगों, मतदाताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं।"

उन्होंने कहा, "यह घमंड और कुशासन की हार और उम्मीद की जीत है। इससे पहले राजस्थान और अब मध्य प्रदेश के परिणाम ने यह साबित किया कि निकट भविष्य में बदलाव होने वाले हैं।"मध्य प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इन दोनों सीटों पर हुई हार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अगुवाई वाली भाजपा सरकार के लिए करारा झटका माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत