1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सरकार पर बरसे राहुल, भाषण में दिखा तंज, व्यंग्य और हास्य का पुट

सरकार पर बरसे राहुल, भाषण में दिखा तंज, व्यंग्य और हास्य का पुट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2016 04:59 pm IST,  Updated : Mar 03, 2016 08:12 am IST

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने मेक इन इंडिया, मनरेगा, रोहित वेमुला और जेएनयू मुद्दे पर मोदी सरकार पर वार किया। राहुल गांधी ने

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: लोकसभा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने रोजगार, मेक इन इंडिया, मनरेगा और जेएनयू समेत मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा। राहुल ने रोहित वेमुला का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आवाज दबाने के कारण उसने खुदकुशी की। इतना ही नहीं वह मोदी सरकार के मेक इन इंडिया का मजाक उड़ाते भी नजर आए।

'काले धन को सफेद बनाने के लिए फेयर एंड लवली योजना की शुरुआत'

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने काले धन को सफेद बनाने के लिए 'फेयर एंड लवली योजना' की शुरुआत की है। लोकसभा में राहुल ने कहा, "काला धन रखने वाले किसी भी व्यक्ति को मोदी सरकार की 'फेयर एंड लवली' योजना के तहत जेल की सजा नहीं हुई। काला धन रखने वाले लोग इस योजना से अपने काले पैसे सफेद करने में लगे हुए हैं।"

मोदी ने वादों का जाल बिछाया

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा, "मोदी जी ने वादा किया था कि वे काला धन रखने वाले लोगों को जेल की सलाखों के पीछे करेंगे, लेकिन अब वे उन्हें बचाने की तरकीब लेकर आए हैं।"

रोहित वेमुला और JNU मुद्दे पर सरकार को घेरा

राहुल ने हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने उसकी आवाज दबाई इस कारण उसने खुदकुशी की। जेएनयू विवाद का जिक्र करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने कन्हैया कुमार के पूरे भाषण का 20 मिनट का वीडियो देखा है। इसमें कन्हैया ने देश के विरोध में एक शब्द नहीं कहा।

आगे की स्लाइड में देखिए राहुल गांधी के भाषण का वीडियो-
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत