1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. PNB स्कैम: राहुल गांधी ने PM मोदी से कहा- मैं आपके ‘प्रवचन’ सुनने को बेताब हूं

PNB स्कैम: राहुल गांधी ने PM मोदी से कहा- मैं आपके ‘प्रवचन’ सुनने को बेताब हूं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Feb 21, 2018 03:52 pm IST

राहुल ने प्रधानमंत्री के 14 फरवरी के एक ट्वीट को भी इसके साथ टैग किया है जिसमें उन्होंने अपने 25 फरवरी के अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए लोगों के विचार और सुझाव आमंत्रित किए थे...

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर उनके रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय चाहता है कि वह नीरव मोदी द्वारा करोड़ रूपये की ‘लूट-खसोट’ और ‘राफेल घोटाले’ पर अपने विचार रखें।

राहुल ने एक ट्वीट के जरिये प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री के 14 फरवरी के एक ट्वीट को भी इसके साथ टैग किया है जिसमें उन्होंने अपने 25 फरवरी के अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के लिए लोगों के विचार और सुझाव आमंत्रित किए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मोदीजी, आपने पिछले माह मन की बात ‘एकालाप’ में मेरे सुझाव की अनेदखी कर दी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप विचारों की बात क्यों कर रहे हैं जबकि आप दिल से यह बात जानते हैं कि प्रत्येक भारतीय आपसे क्या सुनना चाहता है...1. नीरव मोदी की 22,000 करोड़ रूपये की लूट एवं खसोट। 2. 58,000 करोड़ रूपये का राफेल घोटाला।’’

राहुल ने कहा, ‘‘मैं आपके ‘प्रवचन’ सुनने को बेताब हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत