1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Coronavirus के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल किए जा रहे items को किया जाए GST फ्री: राहुल गांधी

Coronavirus के खिलाफ लड़ाई में इस्तेमाल किए जा रहे items को किया जाए GST फ्री: राहुल गांधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2020 04:58 pm IST,  Updated : Apr 20, 2020 04:59 pm IST

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी से कोरोना के खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे सभी आइट्म को जीसएटी मुक्त करने की मांग की है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : FILE

नई दिल्ली. पूरा देश इस वक्त कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं। संकट की इस घड़ी में सभी राजनीतिक दल भी हर मतभेद भूला कर एक दूसरे को सहयोग कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी से कोरोना के खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे सभी आइट्म को जीसएटी मुक्त करने की मांग की है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, "#Covid19 के इस मुश्किल वक्त में हम लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस महामारी के उपचार से जुड़े सभी छोटे-बड़े उपकरण GST मुक्त किए जाएं। बीमारी और गरीबी से जूझती जनता से सैनीटाईजर, साबुन, मास्क, दस्ताने आदि पर GST वसूलना गलत है। #GSTFreeCorona माग पर हम डटे रहेंगे।"

इस ट्वीट के साथ राहुल गांधी ने एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें कोरोना के खिलाफ इस्तेमाल में लाए जा रहे आइट्म पर वसूले जा रहे जीएसटी के रेट्स लिखे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत