1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वन रैंक वन पेंशन मुद्दा पूर्व सैन्यकर्मियों से मिले राहुल

वन रैंक वन पेंशन मुद्दा पूर्व सैन्यकर्मियों से मिले राहुल

 Written By: IANS
 Published : May 24, 2015 10:50 am IST,  Updated : May 24, 2015 10:55 am IST

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व सैन्यकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि 'वन रैंक वन पेंशन' योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया

वन रैंक वन पेंशन...- India TV Hindi
वन रैंक वन पेंशन मुद्दा, सैन्यकर्मियों से मिले राहुल

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पूर्व सैन्यकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और आश्वासन दिया कि 'वन रैंक वन पेंशन' योजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। राहुल ने कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व सैन्यकर्मियों से मुलाकात की।

'वन रैंक वन पेंशन' सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही मांग है।

बैठक के बाद राहुल ने कहा, "मोदी सरकार का एक वर्ष पूरा हो चुका है, लेकिन यह सरकार इस मुद्दे पर अबतक कोई कदम नहीं बढ़ाई है।"

राहुल ने कहा, "थलसेना, नौसेना और वायुसेना देश की रक्षा करती है। हमने राशि जारी कर दी है और निर्णय भी लिया जा चुका है। हम इस मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाएंगे। हम सरकार के समक्ष यह मुद्दा उठाएंगे तथा उन्हें इसे जल्द से जल्द लागू करने के लिए कहेंगे।"

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा था कि रक्षा मंत्रालय पूर्व सैन्यकर्मियों के पेंशन की गणना के तरीकों पर विभिन्न पक्षों से वार्ता कर रहा है।

पिछले सप्ताह रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा था कि सशस्त्र बलों के लिए 'वन रैंक वन पेंशन' की योजना को अगले कुछ दिनों में मंजूरी दे दिए जाने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत