1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. NSUI के साथ बैठक में बोले राहुल- जिसे पार्टी से जाना है वो जाएगा, इससे घबराना नहीं है

NSUI के साथ बैठक में बोले राहुल- जिसे पार्टी से जाना है वो जाएगा, इससे घबराना नहीं है

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 15, 2020 07:08 pm IST,  Updated : Jul 15, 2020 07:08 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक के दौरान कहा कि जिसे पार्टी से जाना है वो जाएगा, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक के दौरान कहा कि जिसे पार्टी से जाना है वो जाएगा, लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने यह टिप्पणी करते हुए किसी नेता का नाम नहीं लिया। हालांकि, राहुल गांधी की इस टिप्पणी को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की बगावत से जोड़कर देखा जा रहा है।

एनएसयूआई से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि जिसे पार्टी छोड़कर जाना है वो जाएगा ही, आप लोगों को घबराना नहीं है। जब कोई बड़ा नेता पार्टी छोड़कर जाता है तो आप जैसे लोगों के लिए रास्ते खुलते हैं। इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत