1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री बन चुके 'परिधान मंत्री' : राज बब्बर

प्रधानमंत्री बन चुके 'परिधान मंत्री' : राज बब्बर

 Written By: IANS
 Published : May 22, 2015 06:17 pm IST,  Updated : May 22, 2015 06:19 pm IST

पटना: कांग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने यहां शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी की सरकार को 'सूट', 'बूट' और 'लूट' की सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री 'परिधान मंत्री' बन गए हैं। पटना में संवाददाताओं से बातचीत

प्रधानमंत्री बन चुके...- India TV Hindi
प्रधानमंत्री बन चुके 'परिधान मंत्री' : राज बब्बर

पटना: कांग्रेस प्रवक्ता राज बब्बर ने यहां शुक्रवार को नरेन्द्र मोदी की सरकार को 'सूट', 'बूट' और 'लूट' की सरकार बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री 'परिधान मंत्री' बन गए हैं। पटना में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री की जगह परिधान मंत्री बन चुके हैं और किसी महाराजा की तरह काम कर रहे हैं, जिन्हें आम आदमी की कोई फिक्र नहीं है।"

फिल्म अभिनेता बब्बर ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जहां 'दुख भरे दिन बीते रे भैया, अब सुख आयो रे' गा रहे हैं वहीं प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे किसान अब कह रहे हैं, 'सजनवा बैरी हो गए हमार।'

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन किया था अब वही लोग अपने भाग्य को कोस रहे हैं। मोदी सरकार एक साल पूरा कर रही है और समाज का हर तबका ठगा महसूस कर रहा है।

उन्होंने मोदी पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा देश लगातार प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है परंतु प्रधानमंत्री करदाताओं के पैसे से विदेश में घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी को सेल्फी लेने का खूब समय है परंतु कृषि संकट से जूझ रहे किसानों के लिए उनके पास समय नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत