1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कांग्रेस ने राज बब्‍बर को बनाया यूपी कांग्रेस का अध्‍यक्ष, सीएम उम्‍मीदवार का भी करेगी ऐलान

कांग्रेस ने राज बब्‍बर को बनाया यूपी कांग्रेस का अध्‍यक्ष, सीएम उम्‍मीदवार का भी करेगी ऐलान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2016 07:08 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 07:20 pm IST

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राज बब्बर को चुना गया है। प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद के घर पर चली बैठक के बाद राज बब्बर को अध्यक्ष बनाने के पक्ष में सभी ने सहमति जताई।

raj babbar- India TV Hindi
raj babbar

वाराणासी: कांग्रेस ने उप्र चुनाव 2017 को ध्‍यान में रखकर आज एक बड़ा फैला करते हुए यूपी कांग्रेस अध्‍यक्ष की बागडोर राज्‍यसभा सांसद और फिल्‍म अभिनेता राज बब्‍बर को सौंप दी है। इमरान मसूद को उपाध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी दी गई है। कांग्रेन ने आज यूपी चुनाव 2017 के संदर्भ में बोलते हुए कहा कि पार्टी उप्र के चुनाव में सही समय पर सीएम उम्‍मीदवार का ऐलान भी करेगी।

सूत्रों के अनुसार अंतिम समय में अध्यक्ष बनने की होड़ में राज बब्बर और संजय सिंह के बीच कांटे की टक्कर थी। जिसके बाद सर्वसम्मति से राज बब्बर को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुना गया। यह भी बताया जा रहा है कि जतिन प्रसाद, संजय सिंह, डॉ राजेश मिश्रा को शीला दीक्षित की अध्यक्षता वाली कैंपेन टीम का सदस्य बनाया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत