1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राज ठाकरे ने जन्मदिन पर काटा ओवैसी की तस्वीर वाला कैक

राज ठाकरे ने जन्मदिन पर काटा ओवैसी की तस्वीर वाला कैक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 14, 2016 09:13 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 09:38 pm IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे के जन्मदिन पर एआईएमआईएम नेता ओवैसी की तस्वीर वाला केक काटे जाने के बाद हैदराबाद-स्थित इस पार्टी की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है।

cake- India TV Hindi
cake

मुंबई: महाराष्‍ट्र नवनिमार्ण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने अपने जन्‍म दिन पर अपने कार्यकताओं द्वारा लाए गए उस केक को काटकर अपना जन्‍म दिन मनाया है जिस पर एआईएमआईएम नेता औवेसी की तस्‍वीर बनीं हुई थी। पूरा मामला अब विवादों का केंद्र बन गया है। एआईएमआईएम ने इस पूरे मामले पर अपना कड़ा विरोध जताया है। एआईएमआईएम के विधायक वारिस पठान ने विरोध जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

कौन लाया था केक

दरअसल मनसे प्रमुख राज ठाकरे के जन्‍म दिन पर महाराष्‍ट्र नवनिमार्ण सेना (मनसे) के कार्यकर्ता इस केक को लेकर आए थे, केक पर एआईएमआईएम नेता ओवैसी की तस्‍वीर बनीं हुई थी और इसी केक को मनसे प्रमुख ने चाकू से काटकर अपना जन्‍मदिन अपनी पार्टी के कार्यकताओं के साथ मनाया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्‍वीर

राज ठाकरे ने ओवैसी की तस्‍वीर वाला जो केक काटा है उसकी तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं और लोगों के बीच यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में ओवैसी ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि उनके गले पर चाकू रखे जाने पर भी वह 'भारत माता की जय' नहीं कहेंगे। इस पर राज ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। एमएनएस प्रमुख ने कहा था, 'महाराष्ट्र आ जाएं, मैं आपके गले पर चाकू रखूंगा।'

 

2008 में भी भैया लिखा हुआ केक काटकर राज ठाकरे विवादों में आए थे

राज ठाकरे इससे पहले भी अपने जन्‍म दिन पर विवादों में आ चुके हैं। इससे पहले उन्‍होंने 2008 में भैया शब्‍द लिखा हुआ केक काटा था ।  मनसे प्रमुख द्वारा इस तरह भैया शब्‍द लिखा हुआ केक काटे जाने का विरोध हुआ था। गौरतलब है कि मुंबई में उत्‍तर भारत के लोगों को भैया कहकर पुकारा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत