1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुंबई हादसे के बाद राज ठाकरे की मोदी को धमकी, चलाकर कर दिखाएं बुलेट ट्रेन

मुंबई हादसे के बाद राज ठाकरे की मोदी को धमकी, चलाकर कर दिखाएं बुलेट ट्रेन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 30, 2017 12:46 pm IST,  Updated : Sep 30, 2017 12:46 pm IST

मुंबई में एलफिंस्टन स्टेशन के ओवर ब्रिज पर मची भगदड़ के बाद एमएनएस राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुएर चेतावनी दी है कि अगर मुंबई में रेलवे ने बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं किया, तो वह मुंबई में बुलेट ट्रेन का काम शुरू नहीं होने देंगे.

Raj-Thackeray- India TV Hindi
Raj-Thackeray

मुंबई में एलफिंस्टन स्टेशन के ओवर ब्रिज पर मची भगदड़ के बाद एमएनएस राज ठाकरे ने मोदी सरकार पर निशाना साधाते हुएर चेतावनी दी है कि अगर मुंबई में रेलवे ने बुनियादी ढांचे में सुधार नहीं किया, तो वह मुंबई में बुलेट ट्रेन का काम शुरू नहीं होने देंगे.

ग़ौरतलब है कि मुंबई में परेल के एलफिंस्टन ब्रिज पर भगदड़ मचने से 22 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 

राज ठाकरे ने कहा, ''मुंबई में मैं बुलेट ट्रेन की एक ब्लॉक नहीं रखने दूंगा. अगर मोदी बुलेट चाहते हैं, तो गुजरात में जाकर शुरू करें, मुंबई में नहीं. अगर उन्होंने बल का इस्तेमाल किया, तो हम भी देखेंगे क्या करना है।''

जापान के पीएम शिंजो आबे और नरेंद्र मोदी ने 14 सितंबर को गुजरात के साबरमती स्टेडियम ग्राउंड में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की नींव रखी थी।  1.20 लाख करोड़ का ये प्रोजेक्ट 2022 तक पूरा हो जाएगा। इस ट्रेन के चलने से मुंबई-अहमदाबाद के बीच 500 किलोमीटर की दूरी 2 घंटे में तय की जा सकेगी। यह बुलेट ट्रेन 2022 तक चलाई जानी है। 508 किमी के मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की मैक्जिमम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी। यह 12 स्टेशनों से गुजरकर तीन घंटे में मुंबई से अहमदाबाद पहुंचेगी। 2022 तक ये प्रोजेक्ट पूरा होने की उम्मीद है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत