1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजस्थान के इस MLA ने विधानसभा से इस्तीफा देकर की नए साल की शुरूआत, जानिए क्यों?

राजस्थान के इस MLA ने विधानसभा से इस्तीफा देकर की नए साल की शुरूआत, जानिए क्यों?

 Reported By: IANS
 Published : Jan 01, 2018 08:51 pm IST,  Updated : Jan 01, 2018 08:51 pm IST

शर्मा पूर्व में प्रदेश में राज्यमंत्री भी रहे हैं और 2008 में वह बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीते थे...

rajkumar sharma- India TV Hindi
rajkumar sharma

जयपुर: प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाली सरकार की ओर से डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर अपनाए गए रवैये से नाराज निर्दलीय विधायक राजकुमार शर्मा ने सोमवार को राजस्थान विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के उदासीन रवैये के विरोध में अपना इस्तीफा विधानसभाध्यक्ष कैलाश मेघवाल को दिया।

राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हुई। लेकिन नवंबर और दिसंबर के दौरान दोनों बार की हड़ताल में अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने की वजह से कई मरीजों की मौत हो गई थी।

शर्मा ने मीडिया को बताया कि वह पूरे मामले को लेकर परेशान थे। उन्होंने कहा, "क्योंकि डॉक्टर प्रदेश सरकार को सहयोग कर रहे थे। लेकिन सरकार ने बदले की भावना से 12 डॉक्टरों का तबादला कर दिया, जिसको लेकर डॉक्टर हड़ताल पर गए थे। बाद में हड़ताल के मसले का जिस तरीके से समाधान किया गया उससे मैं और ज्यादा परेशान हुआ। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया।"

शर्मा नवलगढ़ से विधायक हैं। उन्होंने बताया कि वसुंधरा राजे की सरकार के साथ समझौता होने पर डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म कर दी, लेकिन हड़ताल के दौरान जो लोगों की जानें गईं उसके लिए कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई।

शर्मा पूर्व में प्रदेश में राज्यमंत्री भी रहे हैं और 2008 में वह बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव जीते थे और प्रदेश में अशोक गहलोत की अगुवाई में कांग्रेस की सरकार को उन्होंने समर्थन किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत