1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2018 03:34 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 03:34 pm IST

प्रधानमंत्री ने रूडी को अपने मंत्रालय में कौशल विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया था लेकिन बाद में फेरबदल में उन्हें हटा दिया गया।

Rajiv Pratap Rudy- India TV Hindi
Rajiv Pratap Rudy

नई दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को शनिवार को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। पार्टी ने एक बयान में कहा कि रूडी तत्काल इस पद पर नियुक्त होंगे।

बिहार से लोकसभा सदस्य रूडी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी को 2014 के आम चुनाव में मात दी थी।

प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने मंत्रालय में कौशल विकास मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया था लेकिन बाद में फेरबदल में उन्हें हटा दिया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत