1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राजनाथ सिंह ने PM मोदी को सर्वदलीय कश्मीर दौरे की जानकारी दी

राजनाथ सिंह ने PM मोदी को सर्वदलीय कश्मीर दौरे की जानकारी दी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 06, 2016 11:31 am IST,  Updated : Sep 06, 2016 11:31 am IST

गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के बाद कश्मीर की स्थिति पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूरी जानकारी दी। मंगलवार सुबह ही राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

Rajnath-Modi- India TV Hindi
Rajnath-Modi

नयी दिल्ली: गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के बाद कश्मीर की स्थिति पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पूरी जानकारी दी। मंगलवार सुबह ही राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

20 पार्टियों के 26 सांसदों के दल का नेतृत्व करने वाले राजनाथ सिंह ने कहा कि यह कहना गलत होगा कि दौरा विफल रहा। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह राज्य ने जमीनी हालात के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के आकलन की जानकारी पीएम मोदी को दी है।

प्रधानमंत्री वियतनाम और चीन की यात्रा के बाद कल रात राजधानी लौट आए हैं। कल शाम गृहमंत्री भी जम्मू कश्मीर के दौरे से वापस लौट आए हैं। सूत्रों ने बताया कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य दो दिवसीय यात्रा के निष्कर्षों पर चर्चा के लिए यहां बैठक करेंगे और जम्मू कश्मीर के लिए भावी योजना बनाएंगे।

कश्मीर में अशांति समाप्त करने के लिए गये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का दो दिवसीय दौरे का कल समापन हो गया। इस प्रयास में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। श्रीनगर में हुर्रियत नेताओं से मिलने पहुंचे कुछ सांसदों को बैरंग लौटाये जाने से नाखुश सिंह ने कहा था कि उनका रवैया लोकतंत्र, मानवता या यहां तक कि कश्मीरियत के खिलाफ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत