नई दिल्ली: असम में पहली बार बीजेपी की सरकार बनी है और इसी के साथ यहां सर्बानंद सोनोवाल के बाद सबसे ज्यादा चर्चा किसी की हो रही है तो वे हैं पहली बार विधायक बनीं अंगूरलता डेका। अंगूरलता बतद्रोवा विधानसभा सीट से जीती हैं। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस के गौतम बोरा को हराया है। मॉडलिंग के बाद पॉलिटिक्टस में कदम रखने वाली इस विधायक के बारे में फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, 'यदि एमएलए ऐसे दिखने लगे तो समझो राजनीति में अच्छे दिन आ गए। थैंक यू अंगूरलताजी। थैंक यू मोदी। पहली बार मुझे पॉलिटिक्स अच्छी लगी।''
इसके बाद एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”प्रगति का मतलब है हर क्षेत्र में आगे बढ़ना और यही वास्तव में अच्छे दिन है।” इस ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अंगूरलता डेका की तस्वीर है।
बता दें कि अंगूरलता की खूबसूरती और मॉडलिंग की फोटोज सोशल मीडिया वायरल हो रही हैं। उनका कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं है। डेका इसलिए भी चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के कैंडिडेट को 6000 से ज्यादा वोटों से हराया। जिस सीट से अंगूरलता ने जीत हासिल की वहां मुस्लिम वोटरों की संख्या ज्यादा बताई जाती है।
आगे की स्लाइड में तस्वीरों में जानिए कौन हैं अंगूरलता डेका?