1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रामगोपाल की घर वापसी, मुलायम ने रद्द किया निष्कासन

रामगोपाल की घर वापसी, मुलायम ने रद्द किया निष्कासन

 Written By: IANS
 Published : Nov 17, 2016 11:22 am IST,  Updated : Nov 17, 2016 11:22 am IST

समाजवादी पार्टी (सपा) ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का छह साल के लिए किया गया निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें पार्टी में वापस लेने की घोषणा की है।

Ram Gopal Yadav- India TV Hindi
Ram Gopal Yadav

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का छह साल के लिए किया गया निष्कासन रद्द करते हुए उन्हें पार्टी में वापस लेने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को यह घोषणा की।

मुलायम ने कुछ दिनों पहले ही परिवार के भीतर मचे कलह के बाद रामगोपाल को सपा से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। अब उन्होंने उनका निष्कासन रद्द करते हुए उनकी पार्टी में वापसी की घोषणा की है।

गौरतलब है कि बुधवार को राज्यसभा में प्रो. रामगोपाल यादव ने ही सपा का पक्ष रखा था। इसके बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि जल्द ही उनकी वापसी सपा में हो सकती है।

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता डॉ. सी.पी. राय ने कहा कि पार्टी के भीतर मतभेद होते रहते हैं। लेकिन अब नेताजी ने उनकी वापसी कर दी है तो चुनाव से पहले सपा को और मजबूती मिलेगी। रामगोपाल यादव हमेशा ही पार्टी के एक स्तंभ के रूप में काम करते रहे हैं और अपने समस्त पदों के साथ काम करते रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत