1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा राम मंदिर समेत कोई भी मुद्दा नहीं भूली: कलराज

भाजपा राम मंदिर समेत कोई भी मुद्दा नहीं भूली: कलराज

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 23, 2015 08:33 am IST,  Updated : Jun 23, 2015 08:33 am IST

उत्तर प्रदेश: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने आज यहां कहा कि भाजपा राम मंदिर समेत कोई भी मुद्दा नहीं भूली है। भाजपा के लिए उसके सभी मुद्दे विद्यमान हैं। राम मंदिर

भाजपा राम मंदिर समेत...- India TV Hindi
भाजपा राम मंदिर समेत कोई भी मुद्दा नहीं भूली: कलराज

उत्तर प्रदेश: सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने आज यहां कहा कि भाजपा राम मंदिर समेत कोई भी मुद्दा नहीं भूली है। भाजपा के लिए उसके सभी मुद्दे विद्यमान हैं। राम मंदिर का मुद्दा स्थायी है। हम उसे भूले नहीं हैं, लेकिन फिलहाल हमारी प्राथमिकता देश का विकास है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के लक्ष़्य को लेकर चल रही है।

कलराज मिश्र आज यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने आये थे। संवाददाताओं से बातचीत में मिश्र ने कहा, हमारी प्राथमिकता इस समय देश का विकास, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास है। उन्होंने कहा, हमने भूमि अधिग्रहण विधेयक में संशोधन किसानों के हित में कराया है। अब किसानों से उनकी जमीन औने-पौने दामों में नहीं खरीदी जाएगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, सड़क, पानी और सिंचाई आदि बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए भूमि अधिग्रहण विधेयक लाया गया है। अब सरकार इन योजनाओं के लिए किसानों से उनकी जमीन बाजार मूल्य से चौगुने मूल्य पर खरीदेगी।

    
कलराज मिश्र ने बीते एक साल में भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि एक साल में आम लोगों के कल्याण हेतु महंगाई पर नियंत्रण किया गया। सबसे बड़ी बात यह कि इस सरकार में एक भी घोटाला अभी तक सामने नहीं आया है।
    
एक सवाल के जवाब में कलराज मिश्र ने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए पीपीपी मॉडल के आधार पर सरकार ने जो रोजगार मेले शुरु किये थे उनको अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद और सूरत मंें आयोजित इस तरह के रोजगार मेलों से कई हजार लोगों को रोजगार मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।