1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नसीम जैदी से मिले रामगोपाल, चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर पेश किया दावा

नसीम जैदी से मिले रामगोपाल, चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर पेश किया दावा

 Written By: IANS
 Published : Jan 03, 2017 04:34 pm IST,  Updated : Jan 04, 2017 12:02 am IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विश्वासपात्र रामगोपाल यादव ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर दावा पेश किया। (देश-विदेश की

ramgopal yadav- India TV Hindi
ramgopal yadav

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विश्वासपात्र रामगोपाल यादव ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी से मुलाकात कर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह 'साइकिल' पर दावा पेश किया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

रामगोपाल यादव ने संवाददाताओं को बताया, "हमने निर्वाचन आयोग को बताया कि पार्टी के ज्यादातर सासंद, विधायक और एमएलसी अखिलेश के साथ हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी की बागड़ोर उनके हाथ में होनी चाहिए और उन्हें ही पार्टी का चुनाव चिन्ह मिलना चाहिए।"

निर्वाचन आयोग पहुंचने वालों में रामगोपाल यादव, के.पी. नंदा, नरेश अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा व अक्षय यादव शामिल थे। उधर, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी निर्वाचन आयोग से मिलकर 'साइकिल' पर दावा पेश किया।

पूर्व सीईसी बी.बी.टंडन ने आईएएनएस को बताया कि पार्टी के चुनाव चिन्ह को जब्त किया जा सकता है और दोनों खेमों से कोई नया चुनाव चिन्ह लेने को कहा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत