चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) के पंजाब प्रभारी सुच्चा सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्हें आप फंसाने की कोशिश कर रही है। सुच्चा सिंह ने इशारों में कहा कि टिकटों को लेकर बड़ा खेल चल रहा है। जिन लोगों ने पार्टी की सेवा की उन्हें टिकट नहीं मिल रहा।
सुच्चा सिंह ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर भी स्टिंग करके फंसाने का आरोप लगाया है। सुच्चा सिंह ने कहा कि जब वो मनीष सिसोदिया से मिलने गये तो उस वक्त भी बातें रिकॉर्ड की गई हैं तो वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। सुच्चा सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने सिक्ख धर्म का सम्मान नहीं किया और मुझे झूठ बोलने को कहा।