1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपा-बसपा गठबंधन टूटने के एक दिन बाद आया RJD का बयान, जानिए क्या कहा

सपा-बसपा गठबंधन टूटने के एक दिन बाद आया RJD का बयान, जानिए क्या कहा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2019 05:38 pm IST,  Updated : Jun 05, 2019 05:38 pm IST

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन टूटने को दुखद बताते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को पहले देश के बारे में सोचना चाहिए।

akhilesh yadav and mayawati- India TV Hindi
akhilesh yadav and mayawati

हाजीपुर: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (BSP) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन टूटने को दुखद बताते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को पहले देश के बारे में सोचना चाहिए।

राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने यहां बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हटाने के लिए सभी भाजपा विरोधी राजनीति दलों को एकसाथ आना चाहिए।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन टूटने को दुखद बताते हुए कहा, "सपा और बसपा का अलग होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इन लोगों को पहले देश के विषय में सोचना चाहिए। पहले भी ये दोनों दल राज्य को देखते थे, अब खुद को देख रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों को अपने निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिए और कांग्रेस को भी गठबंधन में शामिल करना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में इस लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा साथ में चुनाव मैदान में उतरी थीं, परंतु उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों दलों की राह अलग हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत