1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. समाजवादी पार्टी के अकेले उपचुनाव लड़ने की रणनीति पर अखिलेश यादव पार्टी के सभी नेताओं से करेंगे बातचीत

समाजवादी पार्टी के अकेले उपचुनाव लड़ने की रणनीति पर अखिलेश यादव पार्टी के सभी नेताओं से करेंगे बातचीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 05, 2019 02:08 pm IST,  Updated : Jun 05, 2019 03:06 pm IST

बसपा प्रमुख मायावती के एलान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को अपनी राह अलग करने का संकेत देते हुए कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर अकेले उपचुनाव लड़ेगी।

Akhilesh Yadav- India TV Hindi
Akhilesh Yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन को फिलहाल 'होल्ड' पर रखने के फैसले के बाद बुधवार को अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हम अकेले उपचुनाव लड़ रहे हैं तो मैं पार्टी के सभी नेताओं के साथ चर्चा करुंगा जिसमें इस चीज की समीक्षा होगी कि उपचुनाव में हमारी रणनीति क्या होनी चाहिए और इसके लिए क्या किया जाना चाहिए।

बसपा प्रमुख मायावती के एलान के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मंगलवार को अपनी राह अलग करने का संकेत देते हुए कहा था कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर अकेले उपचुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस बेमेल गठबंधन का यही अंजाम होना था।

अखिलेश ने गाजीपुर के करंडा स्थित सलारपुर में पिछले दिनों कत्ल हुए सपा कार्यकर्ता विजय यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद कहा ''अगर गठबंधन टूटा है, या गठबंधन के बारे में जो बात रखी गयी है, तो मैं उन पर बहुत सोच समझकर विचार करूंगा।'' उन्होंने कहा, ''जब उपचुनाव में हमारा गठबंधन है ही नहीं तो हम अपनी तैयारी करेंगे। सपा भी 11 सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ लोगों से राय मशविरा करके अकेले चुनाव लड़ेगी। अगर रास्ते अलग-अलग हैं तो उसका भी स्वागत है।''

सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा, ''इस समय हमारे लिये गठबंधन जरूरी नहीं है। हमारे जिस कार्यकर्ता की हत्या हुई, उसके परिवार को क्या न्याय मिलेगा, यह ज्यादा जरूरी है।'' 

इससे पहले, अखिलेश ने आजमगढ़ में कहा, ''2022 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। यही हमारी रणनीति है।'' पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान बसपा प्रमुख मायावती द्वारा सपा के साथ गठबंधन को फिलहाल रोकने के निर्णय के मद्देनजर खासे मायने रखता है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत