1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ‘गोवा RSS के बागी समूह के सम्मेलन का नहीं होगा कोई असर’

‘गोवा RSS के बागी समूह के सम्मेलन का नहीं होगा कोई असर’

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 10, 2016 12:55 pm IST,  Updated : Sep 10, 2016 12:55 pm IST

गोवा में आरएसएस के बागी धड़े के महत्वपूर्ण सम्मेलन से एक दिन पहले सत्ताधारी भाजपा ने कहा है कि इस सम्मेलन का राज्य में संघ की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

goa rss- India TV Hindi
goa rss

पणजी: गोवा में आरएसएस के बागी धड़े के महत्वपूर्ण सम्मेलन से एक दिन पहले सत्ताधारी भाजपा ने कहा है कि इस सम्मेलन का राज्य में संघ की गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गोवा में भाजपा प्रमुख विनय तेंदुलकर ने पीटीआई भाषा को बताया, आरएसएस में धड़े जैसा कुछ नहीं है। स्वयंसेवक कभी भी सीधे तौर पर राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होते।

उन्होंने कहा कि :आरएसएस बागियों से समर्थन प्राप्त: भारतीय भाषा सुरक्षा मंच का कोई असर नहीं होगा क्योंकि यह गोवा फॉरवर्ड या किसी अन्य क्षेत्रीय संगठन जैसा एक और दल होगा। तेंदुलकर ने कहा कि आरएसएस स्वयंसेवी हमेशा भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा, आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ता हमेशा एकसाथ हैं और उन्होंने अतीत में भी एकसाथ काम किया है और भविष्य में भी वे ऐसा ही करेंगे।

उन्होंने कहा कि एक संघ कार्यकर्ता कभी भी भाजपा-विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं होगा। आरएसएस के बागी नेताओं ने अपने भविष्य के कदम पर फैसला करने के लिए बैंबोलिम में सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है। इसके बाद से आरएसएस के बागी नेताओं और स्थानीय भाजपा नेताओं के बीच की दरार बढ़ती जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत