1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असम में मुझे RSS ने मंदिर में जाने से रोका: राहुल गांधी

असम में मुझे RSS ने मंदिर में जाने से रोका: राहुल गांधी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 14, 2015 12:43 pm IST,  Updated : Dec 14, 2015 12:43 pm IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज RSS पर संगीन आरोप लगाते हुये कहा है कि असम दौरे के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक मंदिर में जाने से रोका।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज RSS पर संगीन आरोप लगाते हुये कहा है कि असम दौरे के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक मंदिर में जाने से रोका। उन्होंने कहा कि इसके लिए आरएसएस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को हथियार बनाया। उन्होंने कहा कि आरएसएस कार्यकर्ताओं के वहां से चले जाने के बाद वो शाम को बिना किसी रोक के मंदिर में गए। उन्होंने सवाल उठाया कि वे कौन होते हैं मुझे मंदिर में जाने से रोकने वाले? केरल के सीएम ओमान चांडी को कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम में न आने को कहे जाने के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल ने आरोप लगाया।

राहुल ने केरल मुद्दे के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहाकि मुख्यमंत्री ओमान चांडी को कार्यक्रम में न बुलाना केरल के लोगों का अपमान है। उन्होंने हमारे सीएम को कार्यक्रम में शामिल होने से मना किया। गौरतलब है कि पीएम मोदी सोमवार को दो दिन की यात्रा पर केरल जाएंगे। वे यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ ही आईएनएस गरुड़ में गार्ड ऑफ ऑनर लेंगे और कंबाइंड ट्राई सर्विसेज कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।

वहीं राहुल गांधी हाल ही में असम के बरपेटा जिले में पदयात्रा के लिए गए थे। वहां पर उन्होंने लोगों से मुलाकात की। असम में अगले साल चुनाव होने हैं और बरपेटा जिला कांग्रेस के लिए खासा अहम है, यहां पर अल्पसंख्यक आबादी की बहुलता है। रविवार को असम के सीएम तरुण गोगोई ने आरोप लगाया था कि आरएसएस और भाजपा ने कुछ महिलाओं को बरपेटा सत्र के बाहर तैनात कर दिया जिसके चलते राहुल गांधी मंदिर में नहीं जा पाए। उन्होंने कहाकि हम इस मामले की जांच कराएंगे। आरएसएस ने सत्र पर कब्जा कर रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।