1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. गोवा में राज्यपाल की भूमिका पर राज्यसभा में हंगामा

गोवा में राज्यपाल की भूमिका पर राज्यसभा में हंगामा

 Written By: IANS
 Published : Mar 17, 2017 01:29 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 01:29 pm IST

नई दिल्ली: गोवा में सरकार गठन में राज्यपाल की भूमिका को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने शुक्रवार को राज्यसभा में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस

Rajya Sabha- India TV Hindi
Rajya Sabha

नई दिल्ली: गोवा में सरकार गठन में राज्यपाल की भूमिका को लेकर कांग्रेस सदस्यों ने शुक्रवार को राज्यसभा में हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सदस्य दिग्विजय सिंह ने यह मुद्दा उठाया और राज्यपाल की भूमिका पर चर्चा की मांग की।

सदन के उपसभापति पी.जे. कुरियन ने कहा कि नोटिस देने के बाद ही राज्यपाल की भूमिका पर चर्चा हो सकती है।

इसके बाद कांग्रेस सदस्य सभापति के आसन के पास जाकर 'लोकतंत्र की हत्या नहीं करने दी जाएगी' जैसे नारे लगाने लगे।

हंगामा जारी रहने के कारण कुरियन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

कांग्रेस के गोवा विधानसभा चुनाव में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने का न्योता दिया था, जो सिर्फ 13 सीटें जीतकर आई है।

पर्रिकर ने गोवा में अन्य क्षेत्रीय दलों व निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई है। उन्होंने गुरुवार को गोवा विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत