1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सोनिया और राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म कर देंगे: साक्षी महाराज

सोनिया और राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म कर देंगे: साक्षी महाराज

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 25, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Aug 25, 2020 07:10 pm IST

साक्षी महाराज ने कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि देश में विपक्ष नहीं है। उत्तरप्रदेश की राजनीति पर महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।

Sakshi maharaj attacks sonia rahul gandhi congress । सोनिया और राहल गांधी कांग्रेस को खत्म कर देंगे:- India TV Hindi
सोनिया और राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म कर देंगे: साक्षी महाराज Image Source : PTI

नागपुर. उत्तरप्रदेश भाजपा के नेता साक्षी महाराज ने मंगलवार को कहा कि सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को ‘‘खत्म करने के लिए काफी’’ हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से यहां संघ मुख्यालय में मुलाकात करने के बाद महाराज ने कहा, ‘‘कांग्रेस डूब रही है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि यह ‘‘शिष्टाचार दौरा है।’’

पढ़ें- जानिए कहां तक पहुंचा भारत में कोरोना वैक्सीन का ट्रायल?

संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ‘‘अपने कृत्यों के कारण डूब रही है और हमें कुछ करने की जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘(कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष) सोनिया गांधी और राहुल गांधी कांग्रेस को खत्म करने के लिए काफी हैं और किसी को कुछ करने की जरूरत नहीं है।’’

पढ़ें- Coronavirus से बचाव करने वाले एंटीबॉडी की पहचान हुई

महाराज ने कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है कि देश में विपक्ष नहीं है। उत्तरप्रदेश की राजनीति पर महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ देश के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अयोध्या में जल्द ही भगवान राम का भव्य मंदिर बनेगा।’’ कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा ‘‘पूर्णकालिक और दिखने वाला नेतृत्व’’ की मांग को लेकर लिखे गए पत्र के बाद पार्टी में घमासान मचा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत