1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जयपुर नगर निगम चुनाव में BJP का बड़ा एक्सपेरिमेंट, 8 मुस्लिम चेहरों को दिया टिकट

जयपुर नगर निगम चुनाव में BJP का बड़ा एक्सपेरिमेंट, 8 मुस्लिम चेहरों को दिया टिकट

 Reported By: Manish Bhattacharya Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 01, 2026 11:56 am IST,  Updated : Sep 01, 2026 01:42 pm IST

जयपुर के कुल 150 वार्डों में से बीजेपी ने 8 वार्डों में मुस्लिम कैंडिडेट को चुनाव मैदान में उतारा है, जो कुल टिकटों का लगभग 5.3 प्रतिशत हिस्सा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

जयपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने बड़ा एक्सपेरिमेंट किया है। बीजेपी ने 150 वार्डों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान करते हुए 8 मुस्लिम चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा है। यानी कुल टिकटों में मुस्लिम उम्मीदवारों की हिस्सेदारी करीब 5.3 फीसदी है। माना जा रहा है कि इसके जरिए बीजेपी मुस्लिम बहुल इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है। आज यानी मंगलवार को सभी मुस्लिम उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे।

बीजेपी ने 51 महिलाओं को दिया टिकट

बीजेपी ने महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए करीब 35 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए हैं। पार्टी की सूची में महिला मोर्चा से जुड़ी कार्यकर्ताओं के साथ लंबे समय से संगठन में काम कर रही महिलाओं को भी मौका मिला है। वार्ड 47 से दीपा नाथावत, वार्ड 56 से रेखा सैनी, वार्ड 107 से अनुराधा माहेश्वरी और वार्ड 123 से पूनम मेहता को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीजेपी की सूची में सबसे चर्चित नाम कांग्रेस की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल का है। पार्टी ने उन्हें वार्ड 110 से टिकट दिया है। ज्योति खंडेलवाल जयपुर नगर निगम की महापौर रह चुकी हैं और लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रही हैं। अब बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने से वार्ड 110 का मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

किन 8 मुस्लिम उम्मीदवारों पर बीजेपी का दांव?

बीजेपी ने मुस्लिम बहुल और कांग्रेस के प्रभाव वाले इलाकों में भी मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। पार्टी ने कुल 8 मुस्लिम नेताओं को पार्षद का टिकट दिया है। इनमें वार्ड 19 से शहनवाज अंसारी, वार्ड 109 से जाकिर खान कायमखानी, वार्ड 113 से फरीदुद्दीन 'जैकी', वार्ड 117 से शब्बो जहां, वार्ड 128 से माजिद पठान, वार्ड 136 से मिजाना मिर्जा, वार्ड 137 से रहीस मंसूरी और वार्ड 146 से अफसाना शामिल हैं।

इनमें वार्ड 19 का मुकाबला खास माना जा रहा है। सामान्य सीट होने के बावजूद बीजेपी ने यहां मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट दिया है। इसे पार्टी की वार्डवार सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

कांग्रेस ने टिकट वितरण में अपने संगठन को प्राथमिकता दी है। पार्टी की सूची में संगठन के कई पदाधिकारियों और मौजूदा पार्षदों को जगह दी गई है।

ये भी पढ़ें-

मुंबई में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का सफर हुआ महंगा, आज से लागू होंगी नई दरें

15 दिन की थी अनुमति, उससे ज्यादा भारत में रुके; दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशी पकड़े

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।