1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का सफर हुआ महंगा, आज से लागू होंगी नई दरें

मुंबई में ऑटो-रिक्शा और टैक्सी का सफर हुआ महंगा, आज से लागू होंगी नई दरें

 Written By: Malaika Imam
 Published : Sep 01, 2026 07:54 am IST,  Updated : Sep 01, 2026 08:20 am IST

मुंबई में आज से ऑटो-रिक्शा और ब्लैक-एंड-येलो टैक्सी का किराया बढ़ जाएगा। किराये में बढ़ोतरी को MMRTA ने मंजूरी दी है। टैक्सी के न्यूनतम किराये में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS.COM

मुंबई महानगर क्षेत्र में ऑटो-रिक्शा और काली-पीली टैक्सी से सफर अब महंगा हो जाएगा। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) ने दोनों वाहनों के किराये में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। संशोधित किराया आज यानी 01 सितंबर से लागू होगा।

अधिकारियों के अनुसार, ऑटो-रिक्शा का न्यूनतम किराया 26 रुपये से बढ़कर 27 रुपये हो जाएगा। वहीं, काली-पीली टैक्सी का न्यूनतम किराया 31 रुपये से बढ़कर 33 रुपये होगा। टैक्सी में शुरुआती 1.5 किलोमीटर के लिए 33 रुपये किराया देना होगा।

आरटीओ के एक अधिकारी ने बताया कि संशोधन के बाद ऑटो-रिक्शा का किराया 17.14 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 18.22 रुपये प्रति किलोमीटर हो जाएगा। इसी तरह काली-पीली टैक्सी का किराया 20.66 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़कर 21.90 रुपये प्रति किलोमीटर किया गया है।

मुंबई महानगर क्षेत्र में लागू होंगी नई दरें

अधिकारियों के मुताबिक, किराये में यह बढ़ोतरी मुंबई महानगर क्षेत्र में लागू होगी। ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालक संशोधित दरों के अनुसार अपने इलेक्ट्रॉनिक किराया मीटर को समायोजित कराने के बाद ही नया किराया वसूल सकेंगे। जिन वाहनों के मीटर संशोधित नहीं हुए हैं, उनके चालक आरटीओ द्वारा मंजूर किराया तालिका प्रदर्शित कर नई दर के अनुसार किराया ले सकेंगे।

एमएमआरटीए की मंजूरी के बाद मंगलवार, एक सितंबर से यात्रियों को ऑटो-रिक्शा और काली-पीली टैक्सी के लिए बढ़ा हुआ किराया चुकाना होगा। इससे रोजाना सार्वजनिक परिवहन के लिए इन साधनों का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

मुंबई में CNG फिर हुई महंगी

वहीं, महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने 1 सितंबर से मुंबई में CNG की कीमतें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 88 रुपये कर दी हैं, जबकि घरेलू PNG की कीमत में 1 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने इस बढ़ोतरी की वजह मिडिल ईस्ट संकट के कारण गैस की लागत में वृद्धि और CNG की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए महंगे इम्पोर्टेड स्पॉट RLNG पर बढ़ती निर्भरता को बताया है। इससे पहले, 30 मई को महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद मुंबई में सीएनजी की कीमत 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

ये भी पढ़ें-

सुसाइड की कोशिश करने वाले डॉक्टर की मौत, अस्पताल में चल रहा था इलाज; जानें पूरा मामला

किताब नहीं लाने पर छात्रा को धूप में खड़ा कराया, तबीयत बिगड़ने से हुई मौत; शिक्षिका का तबादला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।